फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विद्यालय को मिली इंटरमीडिएट वैज्ञानिक वर्ग की मान्यता

Sat, 22 Jul 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज क्षेत्र के बढ़नी कोल्ड स्टोरेज स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटर कॉलेज को शासन की ओर इंटरमीडिएट वैज्ञानिक वर्ग में मान्यता प्रदान की गई है। इस विद्यालय में पहले से ही इंटरमीडिएट मानविकी वर्ग और कला वर्ग की मान्यता है और उक्त वर्ग में शिक्षण कार्य भी चल रहा है। यह क्षेत्र का एकमात्र ऐसा विद्यालय है, जिसे मानविकी तथा वैज्ञानिक दोनों वर्ग में मान्यता प्राप्त है। इस संबंध में कॉलेज के प्रबंधक अख्तर वहीद और प्रधानाचार्य सैफुद्दीन मलिक ने बताया कि उनका विद्यालय लगातार शिक्षा के मार्ग पर अग्रसर है और उनका व उनके विद्यालय परिवार का यह उद्देश्य रहता है कि यहां आने वाला हर बच्चा पढ़ लिखकर सफलता हासिल करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें