सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी संदीप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह इलाज के लिए जाते समय में ऑक्सीजन लगाए हुए बयान देता नजर आ रहा है। लगभग दो मिनट के वीडियो में वह आरोपियों का नाम बता रहा है। बात बहुत स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। कुछ ही पता चल पा रहा था, लेकिन उसके चेहरे की पीड़ा यह बयां कर रही थी कि उसके साथ बहुत ही गलत हुआ है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। इस वीडियो के जारी होने के बाद ही इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया है।