फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हर्ष फायरिंग कर रहे युवक का वीडियो वायरल

Sun, 03 Nov 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। इटवा कस्बे के बिस्कोहर मार्ग निवासी एक युवक का रिवाल्वर से फायरिंग करते हुए का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो दीपावली के दिन का बताया जा रहा है। जिसमें युवक फायरिंग करते हुए देखा जा रहा है। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। दीपावली के दिन बिस्कोहर मार्ग पर रहने वाला युवक इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर स्थित अपने घर के सामने रोड पर दीपावली के दिन अपने परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम से जारी लाइसेंस पर खरीदी गई रिवाल्वर से फायरिंग कर रहा है। फायरिंग करने का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने से लोगों में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में एसओ इटवा श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि जानकारी मिली है। इस मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें