युवक को जंजीर से बांधने का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव के लगभग बीस वर्षीय युवक को जंजीर व ताले से बांधकर घर के कमरे में परिवार की ओर से रखने का सवीडियो वायरल होने पर गांव व क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि वीडियो पुराना है और परिवार के लोग कार्रवाई के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।
थाना क्षेत्र के दुधवनिया बुजुर्ग निवासी फौजान (20) पुत्र अजीजुल कद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायल हो रहा है। वीडियो में युवक जंजीर व ताले से बंधा दिखाई दे रहा है। किसी ने इस घटना का वीडियो वायरल कर दिया। बंधे हुए युवक के शरीर पर कई जगह चोट का निशान दिख रहे हैं। लोग चर्चा कर रहे थे कि कुछ दिन पहले युवक किसी तरह मां बाप के जुल्म से भाग निकला। इस समय वह ललितपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान आपबीती कहानी किसी को बताया।
घर में दो बहनों के ऊपर भी जुल्म ढाने की बात लोग दबे जुबान से कर रहे हैं। पहली पत्नी की लगभग आठ साल पहले मौत हो गई और पिता महाराष्ट्र से एक लड़की से शादी रचा कर दुधवनिया बुजुर्गगांव में घर पर लाकर रहने लगा। नयी पत्नी के साथ मिलकर पिता बेटे व बेटियों को मारपीट रहा है। लेकिन कोई भी इस बात की चर्चा नहीं करता। अब वीडियो वायरल होने पर लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं। शुक्रवार को जब वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
इसमें पाया गया कि वीडियो ढ़ाई माह पुराना है। परिवार से बात की गई, लेकिन कोई आगे नहीं आया। चर्चा है कि बांधने के पीछे युवक मानसिक रूप से परेशान था और घर से भाग रहा था, इसलिए उसे बांधकर रखा गया था। इसमें कितनी सत्यता है, यह स्पष्ट नहीं है। इस संबंध में एसओ ढेबरुआ छत्रपाल सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस टीम मौके पर गई थी। वीडियो ढ़ाई माह पुराना है। परिवार के लोगों से कहा गया है, अगर वह तहरीर देते हैं तो केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।