सिद्धार्थनगर। सोशल मीडिया पर रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक स्कूल के वाहन पर नशीली पेय पदार्थ (मदिरा) रखकर लेते जाना दिखाया जा रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को संयुक्त रूप से नोटिस दिया है। इसमें इस कृत्य को अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम का पूर्णतया उल्लंघन बताते हुए 16 दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने की स्थिति में मान्यता रद्द करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी।