रसोइया से मालिश कराते मदरसे के प्रधानाचार्य का वायरल वीडियो।
सिद्धार्थनगर। बांसी क्षेत्र के एक मदरसे के प्रधानाचार्य का रसोइया से मालिश कराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दो मिनट 53 सेकेंड के इस वीडियो में एक व्यक्ति बिस्तर पर लेटा है और एक महिला उसके दोनों पैर में तेल मालिश करती दिख रही है।
इस अनुदानित मदरसे में आईटीआई व सिलाई, कढ़ाई का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। स्थानीय कस्बेवासियों का कहना है कि रसोइया का काम बच्चों का भोजन बनाना है उनसे इस तरह कार्य लेना अपराध है। लोगों ने ऐसे प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग की है।
जिला अल्पसंख्यक अधिकारी तन्मय ने बताया कि वीडियो वायरल होने के संबंध में जानकारी है, संबंधित प्रिंसिपल से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।