उसका कस्बे में मारपीट का वीडियो वायरल।
सिद्धार्थनगर। सड़क पर दो युवकों के बीच मारपीट और गाली गलौज करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो उसका बाजार पुलिस सहायता केंद्र के पास का बताया जा रहा है। लेकिन, यह जानकारी नहीं हो पाई कि घटना कब की है। इस मामले में पुलिस को कोई शिकायती पत्र भी नहीं मिला है। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें देखा जा रहा है कि एक गाड़ी के पास दो लोग हाथापाई कर रह रहे हैं। इसमें कुछ लोग बीच-बचाव भी कर रहे हैं। लेकिन कोई किसी की सुन नहीं रहा है। वीडियाे उसका पुलिस सहायता केंद्र के पास का बताया जा रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। संवाद