सिद्धार्थनगर। सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल और एक व्यक्ति से बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच लेने देन की बात हो रही है। चर्चा है कि सीएमओ और एक निजी अस्पताल संचालक के बीच बातचीत हो रही है। बताया जा रहा इस वीडियो में सीएमओ नजर आ रहे है। जिसमें सीएमओ बोलते हुए और सामने बैठा व्यक्ति रोते हुए अपनी बात कह रहा है।
सीएमओ डॉ. बीके ने बताया कि वीडियो देखने के बाद ही कुछ कहूंगा। रुपये मांगने का आरोप बेबुनियाद है। मानक पूरा नहीं होने के कारण मैंने निजी अस्पताल का पंजीयन का आवेदन तीन बार निरस्त किया। उसने चौथी बार आवेदन करके मुझे गलत तरीके से फंसाने की साजिश की है। रिश्वत लिया होता तो उसका लाइसेंस बन जाता। मैंने गुस्से में असंसदीय शब्द का प्रयोग किया है। इसे मैं स्वीकार करता हूं। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। संवाद