फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जान से मारने की धमकी देने का वीडियो वायरल

Fri, 22 May 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिल्हिया। थाना क्षेत्र में दो व्यक्तियों के बीच हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आपसी विवाद में एक व्यक्ति ने दूसरे को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित पक्ष और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। नागरिकों का कहना है कि व्यक्तिगत विवाद अलग बात है, लेकिन खुलेआम जान से मारने की धमकी देना गंभीर मामला है और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में एसओ राजेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में लिया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें