सिद्धार्थनगर। विश्व हिंदु परिषद बजरंग दल गोरक्षप्रांत की ओर से शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन किया गया है। यह यात्रा 30 सितंबर को अयोध्या के मखौड़ा धाम से शुरु होकर प्रांत के विभिन्न जनपदों से होते हुए 10 अक्तूबर को काशी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचेगी। यह जानकारी जिला मंत्री सुधाकर नाथ त्रिपाठी ने दी है। संवाद