नेपाल के बर्दिया जिला मुख्यालय गुलरिया में गोहत्या के खिलाफ प्रदर्शन करते विश्व हिंदू परिषद नेप
सिद्धार्थनगर। नेपाल के बर्दिया जिला मुख्यालय स्थित गुलरिया में गोहत्या के खिलाफ शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद, शिव सेना सहित संपूर्ण ओंकार परिवार ने प्रदर्शन किया। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
परिषद नेपाल बर्दिया के अध्यक्ष सुभम आचार्य और सचिव सौरभ यादव ने कहा कि धरान में गाय की हत्या पर गंभीरता से कार्रवाई करने की जरूरत है। गाय न केवल नेपाल का राष्ट्रीय पशु है बल्कि हिंदुओं की आस्था और आत्मा से भी जुड़ी हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।