फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पशुपालकों को जागरूक कर रही वेटरनरी यूनिट

Sun, 04 Feb 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में जाकर बेसहारा पशुओं का कर रही इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। वेटनरी यूनिट गांव-गांव जाकर बेसहारा पशुओं के इलाज के साथ पशुपालकों को जागरूक करने का काम कर रही है। इसका फायदा पशुपालकों को मिल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को चेतिया चौकी स्थित ग्राम पंचायत बड़हरघाट में पुन्नवासी के घर वेटनरी टीम पहुंची। भैंस के शरीर पर कुंती गांठ निकला था। पशु चिकित्सा डॉ. बनारसी मिश्रा की टीम ने पशु का इलाज किया। पशु चिकित्सा डॉ बनारसी मिश्रा ने बताया कि इस प्रकार के गांठ से पशुओं को कोई खतरा नहीं होती है। जिस प्रकार मनुष्य के शरीर में गुरुकुल हो जाता है इस प्रकार यह पशुओं में भी कभी-कभार होता है। प्रदेश सरकार ने पशुपालकों की समस्या हल करने के लिए मोबाइल वेटरनरी यूनिट, एंबुलेंस सेवा, पशुपालक घर बैठे 1962 डायल कर टोल फ्री नंबर पर समस्या बता सकते हैं। टोल फ्री नंबर पर कॉल करने के 45 से 55 मिनट के अंदर टीम पहुंच जाती है। इससे पशुपालक राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें