फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बस्ती की ओर जाने की मनाही डुमरियागंज होकर जाएंगे वाहन

विज्ञापन
बांसी एन एच 28 पर माधव पार्क तिराहा पर बस्ती की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को रोकते पुलिस के जवा
विज्ञापन
बांसी। बांसी से बस्ती की तरफ जाने वाले बड़े वाहनों को माधव पार्क तिराहा पर बैरिकेडिंग कर रोका जा रहा है। इधर से गुजरने वाले बड़े वाहनों को खलीलाबाद और डुमरियागंज वाया गोंडा की तरफ डायवर्जन किया जा रहा है। बताते चलें कि संतकबीरनगर-खलीलाबाद से बस्ती वाया अयोध्या जाने वाले मार्ग को कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 19 से 23 जुलाई तक रूट डायवर्ट किया गया है। इसलिए बांसी से बस्ती की तरफ जाने वाले बस, ट्रक सहित सभी भारी वाहनों को रोका जा रहा है। इसके लिए माधव पार्क तिराहा यातायात और सिविल पुलिस को तैनात किया गया है। यहां मौजूद पुलिस के जवानों ने बताया कि अभी उन्हें भारी वाहनों को बस्ती की तरफ जाने से रोकने और रूट डायवर्ट कर सुविधानुसार खलीलाबाद और डुमरियागंज वाया गोंडा की तरफ भेजने का निर्देश उच्चाधिकारियों से मिला है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें