इटवा-बांसी मार्ग पर स्थित बरगदवा के पास खाई में गिरी कार। संवाद
इटवा। बांसी की ओर से इटवा जा रहा चार पहिया वाहन रविवार सुबह अकरारी नाले के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। बांसी कस्बा निवासी नियमतुल्लाह करीब 9:30 बजे इटवा-बांसी मार्ग पर अकरारी नाले के पुल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान अंधे मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क के पूरब स्थित खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि वाहन पलटा नहीं, जिससे चालक को कोई चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। संवाद