फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पैदल जा रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 25 Jun 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के खुनियांव-धोबहा-शाहपुर मार्ग के मोड़ पर रविवार रात पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल हुए बाइक सवार का उपचार चल रहा है। इटवा थाने के सेखुइया खुर्द बुजुर्ग निवासी 22 वर्षीय बैतुल्लाह की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह रात में चाय की दुकान पर चाय पीने जा रहा था कि विपरीत दिशा से आए वाहन ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी इटवा पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने बैतुल्लाह को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें