फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियों के रेट पर भी प्रशासन ने लगाया लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जियों की कीमत पर प्रशासन ने लगाया लगाम
विज्ञापन

लॉकडाउन में फल और सब्जियों के बढ़ते दाम से लोग थे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लॉकडाउन में फल व सब्जियों के दामों में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी पर प्रशासन ने लगाम लगाया है। खाद्य वस्तुओं के बाद अब फल व सब्जियों के भी रेट निर्धारित कर दिया गया है। इससे अधिक मूल्य वसूलने पर संबंधित के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। कोरोना वायरस आपदा में 21 दिनों के लॉकडाउन में जमाखोरी और मुनाफाखोरी के कारण खाद्य वस्तुओं के साथ ही फल व सब्जियों के मूल्य में भी तेजी से बढ़ोत्तरी होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई थी। इस कारण प्रशासन ने खाद्य वस्तुओं के रेट निर्धारित करने के बाद अब फल और सब्जियों के रेट भी निर्धारित कर दिया है। डीएम दीपक मीणा ने कहा है कि इससे अधिक मूल्य लिए जाने पर तत्काल सूचना दें, साथ ही गठित की गई टीम भी निगरानी करती रहेगी। किसी भी दुकानदार/व्यापारी द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक लेने पर केस दर्ज करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फल और सब्जी थोक व फुटकर रेट प्रति किग्रा (रुपये)
आलू 20-25-30
प्याज 25-30-35
टमाटर 30-35-40
हरा मिर्च 60-75-80
अदरक 75-90-100
लहसून 100-120-140
कद्दू 12-20-25
लौकी 25-28-30
भिंडी 50-60-65
करेला 50-60-65
केला 20-25-30
अंगुर 70-85-95
सेब 80-100-110
संतरा 35-45-50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें