फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किचन गार्डेन में उगाई जा रही सब्जी

विज्ञापन
उसका के पूमावि तिवारीडीह में किचन गार्डेन का निरीक्षण करते बीईओ महेंद्र कुमार। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
किचन गार्डेन में उगाई जा रही सब्जी
विज्ञापन

उसका बाजार। विकास क्षेत्र के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिवारीडीह में अब सब्जियां उगाई जा रही हैं। स्कूल की खाली पड़ी भूमि में किचन गार्डेन विकसित किया गया है। योजना का उद्देश्य स्कूलों के बच्चों को मिड-डे मील में नियमित मौसमी सब्जियां मिल सकें।
शुक्रवार को बीईओ महेंद्र कुमार के निरीक्षण में सभी स्टाफ समेत 126 के सापेक्ष 105 छात्र उपस्थित रहे। बीईओ महेंद्र कुमार ने कहा कि इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि जिस जमीन पर किचन गार्डेन विकसित हो, उससे बच्चों की प्रार्थना और खेलकूद की गतिविधियां प्रभावित न हों। किचन गार्डेन में मौसमी हरी सब्जियों के साथ-साथ सहजन, केला, अमरूद, पपीता, जामुन आदि फलदार पौधे भी लगाये जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंध समिति किचन गार्डेन की देखरेख सुनिश्चित कराएं। प्रभारी प्रधानाध्यापक हरिशंकर सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत हथिवड़ताल के टोला तिवारी डीह में विद्यालय कैंपस में लगभग दो एकड़ खाली जमीन है। उसमें किचन गार्डेन बनाया गया है। ग्राम पंचायत की ओर से कैंपस की चहारदीवारी बना दिए जाने से सब्जियां सुरक्षित रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें