फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 12 बीमारियों का सही इलाज है टीकाकरण

Thu, 30 Apr 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा के अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने बुधवार को कई टीकाकरण व उपकेंद्र सेंटर का निरीक्षण कर शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति होने पर ही केंद्र छोड़ने को कहा। सीएचसी क्षेत्र के गांवों में हो रहे टीकाकरण को जांचा। अधीक्षक ने कहा हर बुधवार और शनिवार को बच्चों को टीबी, काली खांसी, गला घोंटू, हेपेटाइटिस बी, रोटा वायरस, डायरिया, निमोनिया , खसरा, रूबेला, जे,ई से बचाव के लिए टीके निशुल्क लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा टीकाकरण बच्चों के स्वास्थ्य के लिए वरदान है। इससे अनेक रोगों से बच्चे सुरक्षित रहते हैं। उन्होंने ने टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर उपस्थित ग्रामीणों को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बारे जानकारी दी। टीकाकरण के साथ विटामन-ए संपूर्ण कार्यक्रम में पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाते हुए कहा कि बच्चों में रतौंधी से बचाव और प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। अधीक्षक ने कहा कि 12 बीमारियों का टीकाकरण ही सही इलाज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें