फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण : शिविर में 35 गर्भवती महिलाओं व 61 बच्चों को लगा टीका

Sun, 04 Feb 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। विकास खंड भनवापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़िला मिश्र, गदाखौवा, भदांव व देवीपुर गांव में शनिवार को टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। एएनएम शारदा देवी ने 15 गर्भवती महिलाओं व 19 बच्चों का टीकाकरण कर गर्भवती महिलाओं को दवा वितरित किया। इसी क्रम में एएनएम निर्मला चौधरी ने नौ गर्भवती महिलाओं व 15 बच्चों व एएनएम धर्मावती देवी ने 10 गर्भवती महिलाओं व 20 बच्चों व लीला सिंह ने एक गर्भवती महिला व सात बच्चों का निशुल्क जांच कर आवश्यक दवा वितरित की।
विज्ञापन

जन्म से लेकर पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो, निमोनिया व डायरिया से बचाव के लिए टीका लगाया गया। इस दौरान राधा मिश्रा, लीला सिंह, अंजनी देवी, पूनम सिंह, संचिता, सरिता सिंह, सुमित्रा व जय श्री मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें