सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार रात 11 बजे अराजक तत्वों ने हंगामा किया। आरोप है कि हादसे के बाद भर्ती मरीज के साथ आए हुए चार युवकों ने हंगामा किया और एक आउट सोर्स कर्मी ने डॉक्टर को धमकी दी। इस मामले में जांच की जा रही है।
इमरजेंसी में रात में हंगामा हुआ तो डॉक्टरों ने सीएमएस डॉ. एके झा से बात की। डॉ झा ने बताया कि आउटसोर्स कर्मी अमर चौबे सहित तीन अन्य ने इमरजेंसी में डॉक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत मिली है। उन्होंने इमरजेंसी के सिक्योरिटी गार्डोंं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। इस मामले में कर्मचारी को नोटिस दिया गया है, जबकि आउट सोर्स एजेंसी को भी पत्र लिखा गया है। जिलाधिकारी संजीव रंजन को पत्र लिखकर इमरजेसी में सुरक्षा की मांग की है।
इमरजेंसी में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन फुटेज मिलने में संशय है। सीएमएस डॉ. एके झा ने बताया कि नेशनल मेडिकल कमीशन के लिए इमरजेंसी में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिसके माध्यम से एनएमएसी के अधिकारी लाइव देखते है, लेकिन फुटेज निकल पाएगा या नहीं, इसके बारे में जानकारी करेंगे। सीएमएस डॉ. एके झा ने बताया कि इमरजेंसी में रात में दो सुरक्षा कर्मियों की आवश्यकता है ताकि डॉक्टरों की सुरक्षा हो। इस मामले में जिलाधिकारी संजीव रंजन को पत्र लिखा हूं।