फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र बनाने के लिए जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र बनाने के लिए जांच शुरू
विज्ञापन

- शासन ने बोर्ड परीक्षा के लिए शुरू की कवायद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षा की प्रथम कड़ी केंद्र बनाने की प्रक्रिया में तेजी आने लगी है। परीक्षा केंद्र बनने वाले विद्यालयों की सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। टीम के निरीक्षण और रिपोर्ट के बाद बोर्ड की ओर से केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा कराने को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कवायद शुरू कर दी है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए कार्य शुरू हो गया है। पहले चरण में परिषद की ओर से विद्यालयों का सत्यापन कराया जा रहा है। इसके बाद रिपोर्ट परिषद को जाएगी। वहां से फिर परीक्षा के लिए आवेदन मांगा जाएगा।
विज्ञापन

रिपोर्ट के आधार पर दोबारा डीएम की निगरानी में गठित त्रिस्तरीय कमेटी विद्यालयों की जांच करेगी। फिलहाल पहले चरण में जांच टीम सत्यापन के लिए विद्यालयों पर पहुंचना शुरू कर दी है। वहां जाकर विद्यालय में मौजूद व्यवस्था जैसे बैठने की व्यवस्था, बाउंड्रीवाल, पेयजल, शौचालय, आवागमन के मार्ग, विद्यालय में सीसी कैमरा बिजली की व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है।
इसके बाद रिपोर्ट कार्यालय को भेजी जाएगी। इसके बाद परीक्षा केंद्रों का आवेदन करने वाले विद्यालयों की वही रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद भेजेगा। उसके बाद डीएम के निगरानी में गठित त्रिस्तरीय कमेटी नामित केंद्र पर जाएगी। फिर परीक्षा केंद्र बनाने की पूरी प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

--
पिछले वर्ष बना था 101 परीक्षा केंद्र
यूपी बोर्ड का परीक्षा केंद्र बच्चों की संख्या पर बनाया जाता है। जिले में पिछले साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के तकरीबन 53,000 बच्चे पंजीकृत थे। छात्रों के अनुपात के अनुसार 101 परीक्षा केंद्र बनाया गया था। लेकिन इस बार लगभग 2,000 बच्चे अधिक हैं। ऐसी स्थिति में कम से कम पांच परीक्षा केंद्र और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें