बिस्कोहर नगर के डेगहर मोहल्ले में टीकाकरण के लिए सर्वे करतीं एएनएम व आशा कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
टीके से वंचित बच्चों की हुई खोज
बिस्कोहर। नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों की तलाश के लिए शुक्रवार को नगर पंचायत बिस्कोहर, बेलवा, डेगहर, मझौवा, देवीपुर, सिकरा व ग्राम पंचायत बुड्ढी खास, गदाखौवा और मुड़िला मिश्र में सर्वे हुआ। इन गांवों और नगर में एएनएमए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने घर-घर जाकर सर्वे किया। सर्वे में टीकाकरण से वंचित मिले बच्चों को जनवरी में टीका लगाया जाएगा।
सुपरवाइजर धीरज राय ने बताया कि बच्चों का नियमित टीकाकरण होगा तो वे कई बीमारियों से बच जाएंगे। आज 160 घरों का टीम द्वारा सर्वे कार्य किया गया है, सर्वे 14 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान एएनएम शारदा देवी, निधि शर्मा, निर्मला चौधरी, सीमा कुमारी, आशा संगनी संगीता गुप्ता, आशा कार्यकर्ता राधा देवी, छाया देवी, विनीता, साक्षी मिश्रा आदि मौजूद रहीं।