फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चाय में मिला हानिकारक तत्व, दो दुकानदारों पर होगी कार्रवाई

Mon, 05 Sep 2022 10:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

बांसी एसडीएम की अगुवाई में पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवींद्र नाथ वर्मा ने शनिवार शाम बांसी में चेकिंग अभियान चलाया। इसमें गाय और भैंस के दूध का सैंपल लिया गया। जांच रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जांच में दो दुकानों की चाय में ऐसे तत्व पाए गए हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माने जाते हैं। 27 जुलाई को बंगाली स्वीट्स एवं बेकर्स नौगढ़ और केशवकुंज स्वीट्स बांसी में खुली चाय पत्ती का सैंपल गया था। जांच रिपोर्ट में हानिकारक तत्व मिलने की पुष्टि हुई है। दोनों दुकानदारों के खिलाफ विभाग विधिक कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


खाद्य सामग्री में मिलावटी को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से मिष्ठान और अन्य दुकानों की जांच करके नमूने जांच के लिए भेजता है। खुली चाय पत्ती में हानिकारक तत्व मिलने की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए 27 जुलाई को टीम ने बंगाली स्वीट्स एवं बेकर्स नौगढ़ और केशवकुंज स्वीट्स बांसी में खुली चाय का एक-एक नमूना लिया था।

जांच रिपोर्ट में दोनों मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तत्व, रंग और रसायन की मिलावट पाए जाने की बात कही गई है। यह मिलावट स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित है।
विज्ञापन


दोनों जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों प्रतिष्ठानों के मालिकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवींद्र नाथ वर्मा ने बताया कि बंगाली स्वीट्स एवं बेकर्स नौगढ़ और केशवकुंज स्वीट्स बांसी की खुली चाय के नमूने की रिपोर्ट में रंग, रसायन और तत्व मिले हैं, जो मानव सेहत के लिए हानिकारक है। इसके आधार पर दोनों प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दुकानों से लिया सैंपल
बांसी एसडीएम की अगुवाई में पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवींद्र नाथ वर्मा ने शनिवार शाम बांसी में चेकिंग अभियान चलाया। इसमें गाय और भैंस के दूध का सैंपल लिया गया। जांच रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें