सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग में शनिवार को बीएचयू इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से आए डॉ आशुतोष मोहन ने छात्रों को ’डीलिंग विद कम्युनिकेशन अप्रिहेंशन फॉर अचीविंग कॅरियर गोल’ पर लेक्चर दिया।
उन्होंने छात्रों को विभिन्न प्रकार की मानवीय संवेदनाओं एवं प्रक्रियाओं को समझने जैसे विषय पर जागरूक किया। उन्होंने मानवीय मन, परिस्थिति, सुनने वालों की मनोस्थिति, एवं संबंधित विषय को समझ कर संवाद को सबल और सरल बनाने पर जोर दिया। विभिन्न प्रकार के प्रयोगों एवं अभ्यासों से छात्रों को विषय का महत्त्व समझाया। इस दौरान प्रो सौरभ, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. दीपक जायसवाल, डॉ. कहकशां खान व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।