बिस्कोहर। इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर पेड़ारी गांव के पास बन रहे पुलिया के पास रविवार को कबाड़ लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खाई में पलट गया। संयोग अच्छा रहा कि चालक और खलासी बाल- बाल बच गए। ग्रामीणों ने बताया कि इटवा की तरफ से कबाड़ लदा ट्रक बिस्कोहर की तरफ जा रहा था। जब वह पेड़ारी गांव के पास बन रहे पुलिया के पास पहुंचा तो एक वाहन को साइड देते समय अनियंत्रित हो गया और सड़क के नीचे खाई में जाकर पलट गया। हादसे में चालक और खलासी सुरक्षित बच गए। संवाद