फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अनियंत्रित कार ने दो बाइकों में मारी टक्कर, पिता की मौत, पुत्र व एक अन्य जख्मी

Fri, 30 Jun 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के सोरवा चौराहे पर बृहस्पतिवार शाम अनियंत्रित कार ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। इससे एक बाइक पर सवार पिता की मौत हो गई,जबकि पुत्र और दूसरे बाइक पर सवार एक अन्य युवक जख्मी हो गया। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बांसी कोतवाली क्षेत्र के जनियाजोत गांव निवासी जंगली चौधरी अपने पिता कपिलदेव चौधरी (50) को बाइक पर बैठाकर किसी कार्य से बेलौहा से बांसी की तरफ जा रहे थे। वहीं बांसी क्षेत्र के ही खरिका पांडेय गांव के अनिल कुमार दूसरे बाइक से बेलौहा से बांसी के तरफ जा रहे थे। अभी सोरवा चौराहे पर दोनों बाइक सवार पहुंचे ही थे, तभी बांसी के तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों बाइकों में टक्कर मार दी और फरार हो गया। कार की टक्कर से जनियाजोत निवासी कपिलदेव की मौके पर मौत हो गई। बाइक चालक अनिल कुमार व खरिका गांव के जंगली चौधरी के सिर में चोट लग जाने से गंभीर तरह घायल हो गये। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा पहुंचाया।, जहां डॉक्टरों ने कपिलदेव को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर अनिल कुमार व जंगली चौधरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शशांक सिंह ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक कपिल देव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें