प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले इटवा के सरस्वती शिशु मंदिर ऊंचडीह के बच्चे। विज्ञप्ति
सिद्धार्थनगर। सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर पुरैना बांसी में आयोजित सांस्कृतिक विज्ञान एवं गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर ऊंचडीह सिद्धार्थनगर के छात्र-छात्राओं ने पूरे जनपद में अपना परचम लहराया है। इस प्रतियोगिता में जिले के कुल दस विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया था।
जानकारी देते हुये प्रधानाचार्य अच्युतानंद मिश्र ने बताया कि सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर से आये बच्चों में सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर ऊंचडीह के बच्चों का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा। प्रतियोगिताओं में विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता में बहन खुशी मिश्र, कलशमणि त्रिपाठी, वैष्णवी त्रिपाठी ने प्रथम स्थान, वैदिक गणित में अंशिका मिश्र, प्रियांशी अग्रहरि, सत्यम अग्रहरि ने द्वितीय स्थान, विज्ञान प्रदर्शनी में अदिति त्रिपाठी ने प्रथम स्थान, विज्ञान प्रश्न वाचन में भैया अमित अग्रहरि ने प्रथम स्थान, गणित प्रश्न वाचन में प्रिंशी विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। बच्चों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों शिव पूजन मिश्र, रमेश त्रिपाठी, धर्मेंद्र गुप्ता, सूर्य प्रताप मणि त्रिपाठी, प्रिंस मिश्र, हनुमान पांडेय आदि ने बच्चों को बधाई दी है।