कप्तानगंज। सदर ब्लॉक के परसा जागीर गांव में अनाधिकृत व्यक्ति को सरकारी राशन बांटना महंगा पड़ गया। सोमवार को ग्रामीणों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। परसा जागीर गांव में घटतौली को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। गांव के कोटेदार द्वारा एक अनाधिकृत व्यक्ति से राशन का वितरण करवाया जा रहा था। एसओ वाल्टरगंज शशांक सिंह ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। संवाद