फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अघोषित बिजली कटौती से दिन में कारोबार और रात में प्रभावित हो रही नींद

Tue, 01 Aug 2023 10:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अघोषित बिजली कटौती से दिन में व्यवसायियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है तो रात में उपभोक्ताओं को सुकून की नींद नसीब नहीं हो रही है। विभाग लोकल फाल्ट और ओवरलोडिंग बताकर पल्ला झाड़ लेता है, जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। शहर में हर घंटे कटौती से व्यवसायी और सामान्य उपभोक्ता खासे परेशान हैं।
विज्ञापन


गर्मी में हर साल उपभोक्ताओं को अघोषित बिजली कटौती का सामान करना पड़ता है। विभाग आपूर्ति को लेकर पुराने ढर्रे पर ही चल रहा है। संसाधनों को दुरुस्त करने की कवायद सिर्फ कागजों तक ही सीमित होकर रह गई है। उपभोक्ता लाख शिकायत कर लें, लेकिन स्थिति में सुधार की गुंजाइश नहीं दिख रही है। बारिश न होने के चलते जिले में उमस अधिक हो रही है। गर्मी से बचाव के लिए उपभोक्ता एसी, कूलर का प्रयोग कर रहे हैं। बिजली विभाग इसे ही समस्या की जड़ मान बैठा है। हर शिकायत पर अफसर ओवरलोडिंग का बहाना कर उपभोक्ताओं को संतुष्ट कर देते हैं। उमस भरी गर्मी में दिन में व्यवसायियों का कारोबार प्रभावित हो रहा तो रात में वह सुकून की नींद नहीं सो पा रहे हैं। अधिशासी अभियंता, नगरीय आरके कुशवाहा ने कहा कि बारिश न होने से बिजली की खपत बढ़ गई है, जिससे लाइनें फाल्ट में अधिक आ रही हैं। इसे तुरंत दूर कराया जा रहा है। संसाधनों को लगातार दुरुस्त कराने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें