संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। उसका राजा पुलिस पिकेट पर तैनात पीआरडी जवान को धमकी देने का युवकों का वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ था। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया और दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। वायरल वीडियो में पीआरडी जवान राजू चौरसिया है चुपचाप खड़ा था और दो युवक बाइक पर बैठकर उसे धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस एक्शन में आ गई। बुधवार को दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए दो युवक को गिरफ्तार किया गया है। एक युवक का नाम बाबूलाल और दूसरे का रामकुशल है। दोनों उसका थाना क्षेत्र के परसाशुकरुल्लाह के निवासी हैं।