फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Thu, 23 May 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर दोपेडौवा चौराहा के पास बृहस्पतिवार की शाम साढ़े चार बजे के करीब एक चार पहिया वाहन ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से चार पहिया वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को निजी एंबुलेंस की मदद से सीएचसी इटवा भेजवाया। बाइक चालक घायल मोहम्मद जावेद (20) ने बताया कि वह इटवा थानाक्षेत्र के पिपरी बुजुर्ग का रहने वाला है और अपने छोटे भाई शाहिद (18) के साथ बाइक पर सवार होकर पड़ोसी जनपद बलरामपुर के बसंतपुर गांव जा रहा था। तभी दोपेडौवा चौराहा के चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिस वाहन ने टक्कर मारी है। उसका चालक वाहन छोड़ मौके से भाग गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें