फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाग की रखवाली कर रहे दो युवकों को पीटा, केस दर्ज

Fri, 23 Jun 2023 03:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

मारपीट में अब्दुल रहीम, जैस मोहम्मद घायल हो गए। बृहस्पतिवार को पीडि़ता अब्दुल रहीम ने चिल्हिया थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष चिल्हिया महेन्द्र चौहान ने बताया कि तहरीर मिली है। एक नामजद और अज्ञात पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में चिल्हिया थाना क्षेत्र चेतरा गांव में बुधवार देर रात आम के बाग में आम तोड़ने से मना करने पर कुछ लोगों ने रखवाली कर रहे दो युवक को पीट दिया। पुलिस पीडि़तों की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


शोहरतगढ़ कस्बे निवासी अब्दुल रहीम चिल्हिया थाना क्षेत्र के चेतरा गांव में आम के बाग की रखवाली करते हैं। बुधवार रात में कुछ लोग बाग में आकर आम तोड़ने लगे। उसका आरोप है कि जब इसका विरोध रखवाली करने वाले ने किया तो आम तोड़ने वालों ने उनके साथ मारपीट की।

इस मारपीट में अब्दुल रहीम, जैस मोहम्मद घायल हो गए। बृहस्पतिवार को पीडि़ता अब्दुल रहीम ने चिल्हिया थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष चिल्हिया महेन्द्र चौहान ने बताया कि तहरीर मिली है। एक नामजद और अज्ञात पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें