फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियां बदल गई मातम में: होली के बाद नहाने गए थे दो युवक, तालाब में डूब कर दोनों की मौत- 3 घंटे बाद मिला शव

Thu, 05 Mar 2026 04:41 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

बंसी कस्बे के पटेल नगर निवासी एक किशोर और एक ही वक्त होली खेलने के बाद वार्ड के ही डेगहर ताल में नहाने के लिए निकल पड़े थे। बताया जा रहा है नहाते नहाते दोनों पानी में समा गए इसके बाद आसपास के लोगों ने घर पर आकर जानकारीदी। मौके पर पुलिस टीम और परिवार के लोग पहुंच गए घंटे तलाश के बाद दोनों को तालाब से बाहर निकल गया दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल की इमरजेंसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसी कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के रहने वाले दो युवक होली के बाद स्नान करने के लिए बगल के डेगहर ताल में गए थे, जहां दोनों की डूब कर मौत हो गई। लगभग 3 घंटे तलाश के बाद दोनों के लाश को बरामद किया गयाहै। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, वार्ड में सन्नाटा फैला हुआ है खुशियों का पर्व मातम में बदल गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बंसी कस्बे के पटेल नगर निवासी एक किशोर और एक ही वक्त होली खेलने के बाद वार्ड के ही डेगहर ताल में नहाने के लिए निकल पड़े थे। बताया जा रहा है नहाते नहाते दोनों पानी में समा गए इसके बाद आसपास के लोगों ने घर पर आकर जानकारीदी।

मौके पर पुलिस टीम और परिवार के लोग पहुंच गए घंटे तलाश के बाद दोनों को तालाब से बाहर निकल गया दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस छानबीन में जुटी है। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय अनूप पुत्र कपिल निवासी प्रतापपुर व 17 वर्षीय शिवकरन पुत्र संजय उर्फ संजू निवासी कछुआगढ़ पटेलनगर। तीन घंटे गोताखोरों और पुलिस की मशक्कत के बाद मिला दोनों बच्चों का शव। पुलिस मामले की छानबीनकर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें