तुलसियापुर। कठेला समय माता थाने की पुलिस ने दो वांछित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां दोनों अभियुक्तों पर केस दर्ज था और न्यायालय से गिरफ्तार करने का निर्देश था। कठेला समय माता थाने के एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों त्रिभुवन व राधेश्याम निवासी कठेला जनूबी टोला झरिहगवा थाना कठेला समय माता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। संवाद