सिद्धार्थनगर। पुलिस ने क्षेत्र के उटिया गांव के टोला पल्हया गांव में मंगलवार की देर रात अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे एक लोडर, दो ट्रैक्टर व एक मिट्टी लदी ट्रॉली सीज कर दी है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 10 बजे सूचना मिली की पल्हया गांव में मिट्टी का खनन किया जा रहा है। खनन करने वालों के पास परमिट नहीं है। वह मौके पर पहुंचे तो वहां अवैध खनन का काम चल रहा था। उन्होंने मौजूद सभी गाडिय़ों को थाने लाकर सीज कर दिया। संवाद