फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एचटी लाइन की चपेट में आने से दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के रोहांव बुजुर्ग गांव में मकान निर्माण के दौरान दो लोग एचटी विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों झुलस गए। थाना क्षेत्र के रोहांव बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार सुबह 10:00 बजे के करीब गांव निवासी पोखराज मिस्त्री (45) पुत्र गरीब गांव में मकान का निर्माण करा रहे थे। कार्यस्थल के बगल से गुजर रही एचटी लाइन में कार्य करते समय सरिया ऊपर उठाया तो वह एचटी लाइन से छू गया। इससे पोखराज मिस्त्री चपेट में आ गए। यह देख बगल में काम कर रही शालू (15) पुत्री उमेश ने पटरे से मिस्त्री को छुड़ाया। इस दौरान वह भी मामूली रूप से झुलस गई। दोनों को निजी अस्पताल अहिरौली भिजवाया गया। पोखराज की हालत गंभीर देख उन्हें सीएचसी इटवा भेजवाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें