फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वतारोहण का प्रशिक्षण लेंगे विवि के दो विद्यार्थी

विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकलन से बाहर निकलते छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
पर्वतारोहण का प्रशिक्षण लेंगे विवि के दो विद्यार्थी
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित होगा प्रशिक्षण शिविर
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के एक स्वयंसेवक और एक स्वयंसेविका को पर्वतारोहण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित साहसिक शिविर में भाग लेने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं के नाम भेजे गए हैं। इनमें दो विद्यार्थियों के चयन की संभावना है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत लंबाई, वजन और शारीरिक क्षमता परीक्षण के बाद दस विद्यार्थियों का चयन किया गया है। प्रस्ताव के साथ संलग्न रिपोर्ट के अनुसार, एक स्वयंसेवक और एक स्वयंसेविका को शिविर में प्रशिक्षित किया जाएगा। चयनित छात्र-छात्राएं हिमाचल की पहाड़ियों में पर्वतारोहण का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

दस दिवसीय प्रशिक्षण के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को राज्य की टीम में शामिल किया जाएगा। विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई की ओर से पहली बार साहसिक शिविर के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। चयनित छात्र-छात्राओं में उत्साह है।
विज्ञापन

एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद ने बताया कि साहसिक शिविर के लिए पांच स्वयंसेवक एवं पांच स्वयंसेविकाओं के नाम भेजे गए हैं। जिनका चयन होगा, उन्हें प्रशिक्षण शिविर में भेजा जाएगा। शिविर में दो छात्र-छात्राओं का चयन होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें