लोटन। कोतवाली क्षेत्र के एकडेंगवा में मुहर्रम मेले में एक युवक पर बाइक का पहिया चढ़ने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मौके पर तैनात पुलिस बल के लोगों ने बीच-बचाव किया। थानाध्यक्ष डीके सरोज का कहना है कि बच्चों -बच्चो में कुछ बात को लेकर विवाद हो गया था। लेकिन, मौके पर पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को घर भेज दिया। अभी तक कोई तहरीर किसी पक्ष से नहीं मिली है।