फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बुद्ध भूमि के दो खिलाड़ी ताइक्वांडों में उभरे

Sat, 22 Jul 2023 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नेशनल में चयन ताइक्वांडों खिलाड़ी। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बुद्ध भूमि के दो खिलाड़ी ताइक्वांंडों में तेजी से उभरे हैं। राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार उपलब्धियों के बाद उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का रास्ता साफ कर लिया है। प्रयागराज में आयोजित केंद्रीय विद्यालय राज्य स्तरीय तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ी सत्यम श्रीवास्तव व वसीम अहमद ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राचार्य अश्वनी कुमार राय ने बताया कि बीते चार वर्ष से दोनों खिलाड़ी ताइक्वांडो का प्रशिक्षण कर रहे थे। प्रयागराज में आयोजित केन्द्रीय विद्यालयों की स्टेट चैंपियन में उन्होंने बाजी मारी। स्वर्ण पदक जीतते ही दोनों खिलाड़ियों का नेशनल चैम्पियन शिप के लिए चयन हो गया। सत्यम श्रीवास्तव ने 50 से 55 किलो में स्वर्ण पदक जीता व वसीम अहमद ने 40 से 45 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। दोनाें खिलाड़ी जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच अमन कुमार द्विवेदी की देखरेख में प्रैक्टिस करते हैं। ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ. विमल द्विवेदी ने कहा कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने में हर संभव सहयोग किया जाएगा। डॉ. अरुण कुमार प्रजापति, बृजेश कुमार त्रिपाठी, अनुज कुमार त्रिवेदी, नवीन तिवारी, रितेश पांडेय, राजेश पांडेय, ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें