फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में दो की मौत

Tue, 23 Jan 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीमा से सटे नेपाल लुंबिनी थाना क्षेत्र के महिलवार मार्ग के लंकापुर मोड़ पर रविवार रात दो वाहनों में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सिद्धार्थनगर जिले के स्थानीय थाने के एक युवक शामिल है। सोमवार सुबह परिवार के लोग शव को लाने के लिए नेपाल के लिए निकल गए थे। मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा निवासी जय प्रकाश गुप्ता अपने काम से नेपाल गए थे। वापस लौट ही रहे थे की लंकापुर मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि महिलवार के तरफ से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। आमने-सामने की टक्कर में घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची लुंबिनी पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भैरहवा जिला अस्पताल भेज कर घर वालों को सूचित कर दिया। मौत की खबर पाकर घर में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें