फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: मोबाइल नंबर लिखकर फेंकने पर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

Fri, 10 Feb 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मारपीट में घायल लोग।
विज्ञापन
मोबाइल नंबर लिखकर फेंकने पर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन

पथरा। थाना क्षेत्र के खोरिया रघुवीर सिंह गांव में बृहस्पतिवार को कागज पर मोबाइल नंबर लिखकर फेंकने के मामले में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। तीन लोग घायल हो गए।
खोरिया रघुवीर सिंह निवासी समीउल्लाह ने पथरा थाने पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आठ फरवरी को गांव निवासी साहिल सेगम ने मेरे घर के सामने कागज में मोबाइल नंबर लिखकर फेंका, जिसे उसके पड़ोस में रह रही महिला पाई और उसे दिखाई। वह बृहस्पतिवार को उलाहना देने साहिल के घर पहुंचा तो उसके घर वाले उग्र हो गए और उन्हें गाली देते हुए लाठी-डंडे से पीटने लगे। मारपीट में समीउल्लाह, साबिर अली और नसीम लहूलुहान हो गए। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि कागज पर मोबाइल नंबर लिखने को लेकर विवाद हुआ है। तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी तिलौली भेजा गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें