फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जमीनी विवाद में आमने-सामने आए दो पक्ष, तीन का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के कनवर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से कहासुनी चल रही थी। शुक्रवार को भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई। पुलिस ने शांति भंग की आशंका के मद्देनजर मोहम्मद रोशन (45) और मुबाक्सिर खान (35) निवासी कनवर थाना इटवा तथा रिजवान अहमद (36) निवासी पोखरभिटवा थाना त्रिलोकपुर को शांतिभंग की आशंका के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें