सिद्धार्थनगर। गोरखपुर कैंट-भटनी खंड के चौरी चौरा-गौरी बाजार-बैतालपुर स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग के परिप्रेक्ष्य में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण जिले से होकर जाने वाली दो जोड़ी ट्रेन मंगलवार को निरस्त रहेगी। ट्रेन निरस्त होने से बहराइच व नरकटियागंज जाने वाले यात्रियों की मुश्किल बढ़ जाएगी। बढ़नी से 19 नवम्बर को चलने वाली 05040 बढ़नी-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। नरकटियागंज से 19 नवम्बर को चलने वाली 05039 नरकटियागंज-बढ़नी अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 19 नवम्बर को चलने वाली 05131 गोरखपुर-बहराइच अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 19 नवम्बर को चलने वाली 05132 बहराइच-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। एआरएम वीके गंगवार ने बताया कि ट्रेन की निरस्तिकरण की सूचना नहीं है। ट्रेन निरस्त होगा तो यात्रियों की सुविधा के लिए बस के फेरे बढ़ाए जाएंगे। जबकि बहराइच व नरकटियागंज के लिए पर्याप्त सवारी मिलेंगे तो यात्रियों की सुविधा के लिए बस को भेजा जाएगा। संवाद