फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बार एसोसिएशन डुमरियागंज के चुनाव का दो से नामांकन

Thu, 22 Aug 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एल्डर्स कमेटी बार एसोसिएशन डुमरियागंज ने बैठक कर चुनाव का जारी किया शेड्यूल
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी




डुमरियागंज। एल्डर्स कमेटी बार एसोसिएशन डुमरियागंज ने बुधवार को बैठक कर बार एसोसिएशन डुमरियागंज के चुनाव का शेड्यूल जारी किया है, जिसके तहत नामांकन प्रकिया दो सितंबर से प्रारंभ होगा, जबकि चुनाव 11 को होगा।



एल्डर्स कमेटी बार एसोसिएशन डुमरियागंज की बैठक में अध्यक्ष मलिक इकबाल यूसुफ एडवोकेट ने बताया कि बार एसोसिएशन का चुनाव 11 सितंबर को होना तय हुआ है। इसके लिए एल्डर्स कमेटी ने चुनाव कार्यक्रम की घोषित कर दी है। उन्होंने बताया है कि हसमत अली एडवोकेट को चुनाव अधिकारी, इंद्रासन त्रिपाठी एडवोकेट को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया हैं। विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का प्रकाशन 23 अगस्त, वोटर लिस्ट पर आपत्ति 24 अगस्त, आपत्ति का निस्तारण 27 अगस्त, अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन 28 अगस्त, नामांकन पत्र का दाखिला 2 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से 3 सितंबर दोपहर 2:30 बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच 4 सितंबर सुबह 10:30 बजे से किया जाएगा। नामांकन पत्र का अंतिम प्रकाशन 5 सितंबर को होगा। चुनावी भाषण 10 सितंबर दोपहर 1 बजे। चुनाव की तिथि 11 सितम्बर को सुबह 10:30 बजे से और उसी दिन मतगणना कर चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस दौरान आर पी सिंह, हरीराम, राधेश्याम सिंह, कृष्णमोहन श्रीवास्तव, देवेंद्र पाठक, शक्ति प्रकाश, रजनीश पाण्डेय, राहुल, रामपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें