फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पांच करोड़ की लागत से दो नई सड़कों का होगा निर्माणू

Tue, 03 Mar 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी की ओर से 5.15 करोड़ रुपये की लागत से दो नई सड़कों के निर्माण कार्यों की शासन से स्वीकृति मिली है। इन सड़कों के निर्माण से दो दर्जन गांवों के हजारों की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विधायक विनय वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड और निर्माण खंड एक की एक-एक सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है। शासन की ओर से पीडब्ल्यूडी की इन सड़कों के निर्माण के लिए धन स्वीकृत हुआ है, जिनमें 2.50 किमी लंबा भिरिंडा समय माता स्थान से नियांव तक संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य 263.23 लाख रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड और 3.100 लंबा समय माता स्थान मधवानगर बैरिहवा संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य 246.92 लाख रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक से बनना है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें