फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो और ट्रेनें निरस्त, बढ़नी मार्ग से होगा सात ट्रेनों का संचालन

Mon, 14 Oct 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
15 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी गोमती नगर एक्सप्रेस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रेलवे प्रशासन ने लखनऊ मंडल के अंतर्गत गोरखपुर-गोंडा रेल खंड स्थित डोमिनगढ़-जगतबेला के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के लिए दो और ट्रेनों का संचालन निरस्त करने का निर्णय किया है, जबकि चार जोड़ी ट्रेन पहले ही निरस्त हो चुकी हैं। 15 से 28 अक्तूबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा, जबकि दूसरे मार्ग की सात ट्रेनों का संचालन बढ़नी मार्ग से किया जाएगा। इस दौरान यात्रियों के लिए सड़क परिवहन ही बेहतर विकल्प होगा। इन कार्यों के पूरा हो जाने से लाइन क्षमता में वृद्धि होगी।
गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर स्थित डोमिनगढ़-जगतबेला के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य एवं कुसम्ही-गोरखपुर कैंट-गोरखपुर तीसरी लाइन के परिप्रेक्ष्य में डोमिनगढ़ स्टेशन पर प्री-नान इंटरलाॅकिंग कार्य तथा नाॅन इंटरलाॅकिंग कार्य किए जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन किया गया है। गोमती नगर से चलने वाली 15082 गोमती नगर-नकहा जंगल एक्सप्रेस 15 से 28 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। सीतापुर से चलने वाली 05092 सीतापुर-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी 15 से 28 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य कुछ गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। सभी गाड़ियां अपने निर्धारित रूट के बजाय गोरखपुर बढ़नी गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी। इसमें गाड़ी संख्या 09146 बरौनी-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी, 05734 कटिहार-अमृतसर विशेष गाड़ी, 05060 लालकुआं-हावड़ा विशेष गाड़ी, 12555 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस, 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस, 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें