सिद्धार्थनगर। नेपाल के सिरहा में यात्रियों से भरी एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 25 यात्री घायल हो गए। रविवार देर शाम सप्तरी के राज विराज से जनकपुर की ओर आ रही यात्री बस क्रमांक चार बी 7187 का स्प्रिंग बेल्ट टूट गया और मिरचैया स्थित मारुति सीमेंट फैक्ट्री के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।
डीएसपी बस्नेत के मुताबिक दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सिरहा के मिरचैया नगर पालिका-वार्ड नंबर दो के 40 वर्षीय राजकुमार सदा और जनकपुरधाम सब-मेट्रोपॉलिटन सिटी-वार्ड नंबर 20 के 52 वर्षीय अनिल कुमार झा के रूप में की गई है। वहीं, बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए। संवाद