फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल के बुटवल में आभूषण की दो दुकानें सील

Tue, 04 Jul 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल से भारतीय क्षेत्र में सोना तस्करी करने के संदेह में नेपाल पुलिस और कस्टम ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कपिलवस्तु। सीमा से सटे नेपाल के बुटवल में सोना तस्करी के संदेह में सोमवार को दो आभूषण की दुकानें सील कर दी गई। नेपाल के कालीदह से भारत ले जाते समय करीब दो किलो सोना पकड़े जाने की घटना को देखते हुए नेपाल पुलिस और कस्टम ने यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 25 जून को नेपाल की संयुक्त पुलिस टीम ने ईंट की तरह रंग व आकार में करीब दो किलोग्राम की एक संदिग्ध वस्तु उस समय जब्त किया था, जब उसे रूपनदेही के लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका के कालीदह सीमा से भारत ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान ईंट जैसी वस्तु का वजन एक किलो 965 ग्राम सोना निकला था। सोना बरामद करने के दौरान गिरफ्तार किए गए दांग घोराही उप महानगर पालिका 10 के मानवानंद गिरि के बयान के आधार पर प्रारंभिक जांच में तस्करी में बालाजी और लक्ष्मीपति बालाजी सोने और चांदी की दुकानों की संलिप्तता का पता चला है। भैरहवा भंसार कार्यालय प्रमुख मनीराम अर्याल ने बताया कि जांच में संलिप्तता जाहिर होने के बाद दोनों दुकान को सील कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें