फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिद्धार्थनगर में प्रशासनिक कार्रवाई का कर रहे थे विरोध, सपा के पूर्व विधायकों को लिया हिरासत में

Sun, 20 Apr 2025 01:39 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

सिद्धार्थनगर में जिला प्रशासन अवैध कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान दो पूर्व सपा के विधायकों ने कार्रवाई का विरोध जताया। पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
बुलडोडर से अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई की गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसी के रामलीला मैदान जदीद बाजार में स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही रविवार को शुरू की गई। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस व पीएसी पहले से ही तैनात कर दी गई। इस कार्रवाही के खिलाफ पीडब्लूडी के निरीक्षण भवन में समर्थकों के साथ सपा के पूर्व विधायक न जिलाध्यक्ष लालजी यादव अन्य पूर्व विधायक विजय पासवान व अन्य समर्थकों के साथ धरना दे रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों पूर्व विधायकों को हिरासत में लिया और वहां से शिवनगर डिडई थाना लेत आई। इससे पहले, मोनू दूबे सहित कई अन्य सपा नेताओं को शनिवार की रात में हाउस अरेस्ट कर लिया गया था। कार्रवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, एसडीएम बांसी शशांक शेखर राय, एसडीएम डुमरियागंज डा संजीव कुमार दीक्षित, सीओ मयंक द्विवेदी सहित कई थानाध्यक्ष बी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें