डुमरियागंज। पराली जलाने के मामलों को लेकर डुमरियागंज तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया है। अब सेटेलाइट मॉनिटरिंग के जरिए पराली जलाने वाले किसानों की पहचान की जा रही है और नियमों के तहत उन पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। फसल कटाई के बाद पराली जलाने के आरोप में डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भड़रिया गांव में सेटेलाइट लोकेशन के आधार पर दो किसानों को पराली जलाते हुए पकड़ा गया। संवाद